500 एकड़ में लगी फसल बरबाद
Updated at : 22 Aug 2016 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

डीसी बोले : स्विट्जरलैंड के जैसा है हमारा पेशरार विकास कार्य में सहभागी बने जनता : मुख्यमंत्री लिम्का बुक अॉफ रिकाॅर्ड में शामिल होगा लोहरदगा : डीसी गोपी, अरविंद लोहरदगा : पेशरार में दिसंबर 2016 तक हर घर में बिजली पहुंचा दी जायेगी. आजादी के 70 साल बाद भी यहां बिजली नहीं रहना काफी दुख […]
विज्ञापन
डीसी बोले : स्विट्जरलैंड के जैसा है हमारा पेशरार
विकास कार्य में सहभागी बने जनता : मुख्यमंत्री
लिम्का बुक अॉफ रिकाॅर्ड में शामिल होगा लोहरदगा : डीसी
गोपी, अरविंद
लोहरदगा : पेशरार में दिसंबर 2016 तक हर घर में बिजली पहुंचा दी जायेगी. आजादी के 70 साल बाद भी यहां बिजली नहीं रहना काफी दुख की बात है. राजनेताओं को इस पर चिंता करनी चाहिए. उक्त बातें राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोहरदगा के पेशरार प्रखंड में गरीब कल्याण सह विकास मेला में कही. उन्होंने कहा कि हमने सत्ता संभालने के बाद से ही बिजली के महत्व को समझा. बिजली हमारी प्राथमिकता है. 2018 मार्च तक झारखंड के हर गांव के हर घर में हम बिजली पहुंचायेंगे. लोहरदगा के डीसी व एसपी नौजवान हैं. इनसे बेहतर काम की उम्मीद है. उन्होंने एक मोटरसाइकिल में स्वास्थ्य सुविधा को उतारा है, यह बड़ी उपलब्धि है. पेशरार को हम इकोटूरिज्म के माध्यम से विकसित करेंगे. जनता विकास में सहभागी बने.
राज्य में जितनी भी समस्याएं हैं, सभी का निदान विकास है. एक सप्ताह के अंदर पंचायत सचिवालय काम करने लगेगा. झारखंड अमीर राज्य है, लेकिन इसकी गोद में गरीबी क्यों पल रहा है. यहां का हर इंसान मेहनत करनेवाले हैं. कोई भी विद्यालय बेंच -डैस्क के बिना नहीं होगा. इसका निर्माण राज्य के कारपेंटर करेंगे. बड़ी कंपनियों से बात की गयी, तो इसकी लागत 800 करोड़ बतायी गयी. झारखंड के कारपेंटर इसकी आपूर्ति मात्र 400 करोड़ रुपये में कर रहे हैं. बाइपास सड़क निर्माण के लिए जमीन चाहिए. गांववालों की सहमति से ही जमीन ली जायेगी. बाजार भाव से चार गुणा अधिक पैसा मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब के घर तक विकास पहुंचे.
पेशरार का तेजी से होगा विकास : राहुल पुरवार : मौके पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम के एमडी राहुल पुरवार ने कहा कि यह क्षेत्र आजादी के इतने वर्षों बाद भी विकास से काफी दूर है. अब इसका विकास तेजी से होगा. बिजली के बिना हम विकास की कल्पना नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि पेशरार प्रखंड के 55 गावों में तीन माह के अंदर बिजली पहुंचेगी. यहां 200 ट्रांसफारमर लगाये जायेंगे. डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 70 वर्षों में कोई सीएम यहां नहीं आये थे. अति उग्रवाद प्रभावित यह जिला शीघ्र ही खुले में शौच से मुक्त होगा.
कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस लोगों को दिया जा रहा है. एक दिन में 400 लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस दिया गया है. यह लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है. कौशल विकास के तहत 100 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया. सिर्फ पेशरार प्रखंड के 25 लड़के दिल्ली में और 25 बेंगलुरु में नौकरी कर रहे हैं. कुपोषण मुक्त लोहरदगाजिला को बनाया जा रहा है. हर पदाधिकारियों ने तीन तीन कुपोषित बच्चों को गोद लिया था. 185 बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं.
उपायुक्त ने कहा कि जिले में 4300 डोभा का निर्माण कराया गया है. पेशरार प्रखंड क्षेत्र में 270 डोभा का निर्माण फोर्स के साथ खड़ा होकर कराया गया. उपायुक्त ने कहा कि पेशरार स्विट्जरलैंड जैसा है. इसे विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन डीपीओ महेश भगत ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




