झारखंड में गुंडागर्दी व दलाली नहीं चलेगी
Updated at : 22 Aug 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा में बोले मुख्यमंत्री लोहरदगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में गुंडागर्दी नहीं चलने दी जायेगी. गरीबों के हक मारनेवाले, दलालों के खात्मा के लिए ही गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रविवार को लोहरदगा के उग्रवाद प्रभावित प्रखंड पेशरार में आयोजित गरीब कल्याण मेला सह पंडित दीनदयाल […]
विज्ञापन
लोहरदगा में बोले मुख्यमंत्री
लोहरदगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में गुंडागर्दी नहीं चलने दी जायेगी. गरीबों के हक मारनेवाले, दलालों के खात्मा के लिए ही गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रविवार को लोहरदगा के उग्रवाद प्रभावित प्रखंड पेशरार में आयोजित गरीब कल्याण मेला सह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया.
शहीद एसपी अजय को किया सैल्यूट : मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां शहीद हुए एसपी अजय कुमार सिंहको सैल्यूट करते हैं. चार अक्तूबर 2000 को उग्रवादियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गये थे, लेकिन यहां आज तक उनकी प्रतिमा नहीं लगी. इस पर राजनेताओं को सोचना होगा. उन्होंने कहा कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी जिलाें से बड़ी संख्या में हमारी बहनें दूसरे राज्यों में काम करने जाती हैं. उन्हें अब बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. झारखंड में ही उन्हें रोजगार देंगे. जो बाहर गयी हैं, उनसे भी आग्रह करूंगा कि झारखंड लौट आयें.
विकास में सबकी भागीदारी होनी चाहिए.इस मौके पर उन्होंने कहा कि डायन बिसाही के नाम पर लोगों की हत्याएं की जा रही है. एक ओर मनुष्य चांद पर जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हम आज भी अंधविश्वास में जी रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




