घर की दीवारें ढाही
Updated at : 19 Aug 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन

चट कर गये अनाज कुड़ू : किस्को प्रखंड के सलगी पंचायत के मसियातू टोकाटोली व चांपी पंचायत के कुनदगड़ा में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया और सामान को बरबाद कर डाला. हाथी चांपी पंचायत के जंगलों मे घूम रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, हाथी रात में सबसे […]
विज्ञापन
चट कर गये अनाज
कुड़ू : किस्को प्रखंड के सलगी पंचायत के मसियातू टोकाटोली व चांपी पंचायत के कुनदगड़ा में एक जंगली हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया और सामान को बरबाद कर डाला. हाथी चांपी पंचायत के जंगलों मे घूम रहा है.
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी रात में सबसे पहले मसियातू टोकाटोली में घुसा. इसी क्रम में गांव के सोमारी टोप्पो के घर की दीवार को तोड़ दिया और घर में रखे धान व चावल को खा गया. कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद हाथी को भगाया.
यहां से हाथी चांपी पंचायत के कुनदगड़ा पहुंचाऔर राजू प्रसाद के घर की दीवार को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज को चट कर गया. घर के सामान को भी नुकसान पहुंचाया. मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा गया. इस संबंध मे कुडू वन क्षेत्र पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि हाथी से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




