शान से लहराया तिरंगा
Updated at : 17 Aug 2016 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

15 अगस्त. जिले में हुए जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम लोहरदगा : लोहरदगा जिला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. शहर से लेकर गांवों तक में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया. जगह-जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. फुटबॉल मैच भी खेले गये. व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन […]
विज्ञापन
15 अगस्त. जिले में हुए जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. शहर से लेकर गांवों तक में आन-बान-शान से तिरंगा लहराया. जगह-जगह कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. फुटबॉल मैच भी खेले गये. व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. 15 अगस्त का मुख्य समारोह बलदेव साहू महाविद्यालय कॉलेज स्टेडियम में हुआ, जहां डीसी डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. डीसी डॉ सिंह ने उपस्थित जनसूमह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए कई लोगों ने अपनी कुरबानी दी. हमारे महापुरुषों की ही देन है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं. हमें इन महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा जिला को 2017 तक खुले में शौच से मुक्त करा लिया जायेगा.
शौचालय निर्माण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है. उपायुक्त ने लोहरदगा के विकास के लिए सभी से सहयोग की अपील की. स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इधर, 15 अगस्त के मौके पर एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन, न्यू पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने झंडोत्तोलन किया. अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम, एसडीपीओ ऑफिस में एसडीपीओ अरविंद वर्मा ने झंडोत्तोलन किया. उर्सुलाइन बीएड कॉलेज, बरवाटोली, मिशन चौक, सोमवार बाजार एवं बीएस कॉलेज में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने झंडोत्तोलन किया. गया.
विधायक सुखदेव भगत ने महिला कॉलेज, लुथरन, कस्तूरबा, नदिया हिंदू उच्च विद्यालय सहित अन्य स्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का ने नगर परिषद, मिशन चौक सहित अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल के कार्यालय में आरपीएफ इंचार्ज विजय कुमार यादव, रेलवे स्टेशन के पास व टेंपो यूनियन के कार्यालय में मनोज साहू व रंथु साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने विकास भवन में, अंचल कार्यालय में सीओ अनुराग तिवारी,सदर थाना में थानेदार जेपीएन चौधरी, महिला थाना में थानेदार रश्मि मिंज, तेली धर्मशाला में जिलाध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू, पावरगंज चौक में समाजसेवी विजय गोपाल दत्ता ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावा लोहरदगा जिला के विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक, सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
इससे पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये. वहीं स्टेडियम परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा ड्रिल, कराटे, परेड, बैंड डिस्प्ले, जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया.
झंडा फहराया : सेन्हा. प्रखंड में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. प्रखंड कार्यालय में प्रमुख कलावती देवी ने झंडोत्तोलन किया. थाना परिसर में टाना भक्तों ने झंडा फहराया. थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव ने झंडा फहराया. प्लस टू नंदलाल उवि में दुर्गेश साहू ने झंडोत्तोलन किया. संत मार्क्स स्कूल में झंडोत्तोलन हुआ. विद्यालय परिसर में प्रमुख कलावती देवी ने पाैधरोपण किया. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने का संदेश विद्यालय के प्राचार्य एस दादेल ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




