भादो महोत्सव 31 को, तैयारी शुरू

Updated at : 12 Aug 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
भादो महोत्सव 31 को, तैयारी शुरू

लोहरदगा़ : श्री राणी सती मंडल की ओर से राणी सती दादी का 36वां भादो महोत्सव 31 अगस्त को महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में मनाया जायेगा. मंडल के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने बताया कि महोत्सव के दौरान शोभायात्रा निकाली जायेगी. दादी जी की झांकी, मंगला पाठ, सवामनी भोग, अखंड ज्योत व भजन का भी […]

विज्ञापन
लोहरदगा़ : श्री राणी सती मंडल की ओर से राणी सती दादी का 36वां भादो महोत्सव 31 अगस्त को महादेव लाल खेमराज स्मृति भवन में मनाया जायेगा. मंडल के उपाध्यक्ष संजय सर्राफ ने बताया कि महोत्सव के दौरान शोभायात्रा निकाली जायेगी. दादी जी की झांकी, मंगला पाठ, सवामनी भोग, अखंड ज्योत व भजन का भी आयोजन होगा.
भजन जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक विक्रम शर्मा, ज्योति कुमारी, अमरीश सिंह सहित अन्य भजन मंडलिया शामिल होंगी. भादो महोत्सव को सफल बनाने के लिए सीताराम शर्मा, शिव प्रसाद राजगड़िया, राजेंद्र सर्राफ, किशोर बंका, विनय पोद्दार, दीपक सर्राफ, भास्कर शर्मा, शैलेश पोद्दार, रोमिल बंका, पवन पोद्दार, चंदन राजगड़िया, विमल बंका, व शंकर पोद्दार सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola