8वें दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी

लोहरदगा : झारखंड राज्य कर्मचारी अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में 8वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे. संघ का कहना है कि जब तक 18 सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं हो जाती तब तक वे हड़ताल में डटे रहेंगे. इधर अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल में चले जाने से […]
लोहरदगा : झारखंड राज्य कर्मचारी अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अपनी 18 सूत्री मांगों के समर्थन में 8वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे. संघ का कहना है कि जब तक 18 सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं हो जाती तब तक वे हड़ताल में डटे रहेंगे. इधर अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के हड़ताल में चले जाने से कार्यालयों में वीरानगी छायी हुई है. लोगों का जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों तक का कार्य नहीं हो रहा है.
इससे लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. लोग आवश्यक कार्यों के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लोगों का कार्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हो पा रहा है. हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थियों को हो रही है. जिन्हें विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों में अपना जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




