हर-हर महादेव के बोल से गूंज उठे शिवालय

Updated at : 09 Aug 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
हर-हर महादेव के बोल से गूंज उठे शिवालय

आस्था. सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ लोहरदगा : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही लोग भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे. जिले के प्राचीन शिव मंदिर खखपरता, भंडरा के अखिलेश्वर […]

विज्ञापन
आस्था. सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
लोहरदगा : सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही लोग भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे. जिले के प्राचीन शिव मंदिर खखपरता, भंडरा के अखिलेश्वर धाम, कुड़ू के महादेव मंडा, सेन्हा के कोरांबे, शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव, स्वयंभू शिव मंदिर छत्तरबगीचा सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. जिले में सोमवारी को लेकर भक्ति की धारा बह रही थी.
जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद का ग्रहण किया. भंडरा प्रतिनिधि से मिली जानकारी अनुसार, सावन की तीसरी सोमवारी पर अखिलेश्वर धाम सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. भगवान भोले बाबा पर जलार्पण के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे. अखिलेश्वर धाम में प्रात: पांच बजे से शाम तक शिव भक्तों की भीड़ लगी रही. मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुजारी भजन शर्मा द्वारा स्वयं सेवकों को लगाया गया था. बोल बम के जयघोष से अखिलेश्वर धाम गुंजयमान हुआ.
अखिलेश्वर धाम में श्रीराम समिति भंडरा की ओर से भंडारा एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सुरेश साहू एवं सहयोगियों द्वारा प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया. कैरो में शिवभक्त नंदिनी नदी से पवित्र जल लेकर बुढ़वा महादेव स्थित शिव मंदिर में पहुंचे. भक्तों ने वहां जलार्पण किया. प्रखंड क्षेत्र के खरता स्थित मनोकामना सिद्धि बाबा भोलेनाथ के मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की. जिले में सावन के महीने में जगह जगह रूद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola