बनने के साथ ही उखड़ने लगी करोड़ों की सड़क
Updated at : 04 Aug 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : करोड़ो रुपये की लागत से बननेवाली शंख नदी मोड़ से लुकैया चंदवा तक बनने वाली सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है. सड़क निर्माण में घटिया उपयोग की चर्चा लोग कर रहे हैं . लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन तकनीकी अधिकारियों […]
विज्ञापन
लोहरदगा : करोड़ो रुपये की लागत से बननेवाली शंख नदी मोड़ से लुकैया चंदवा तक बनने वाली सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है. सड़क निर्माण में घटिया उपयोग की चर्चा लोग कर रहे हैं .
लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है, लेकिन तकनीकी अधिकारियों एवं संवेदकों की मिली भगत के कारण निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होता. जिसका खामियाजा लोगों को झेलना पड़ता है. ज्ञात हो कि सड़क जगह जगह बनने के साथ उखड़ने लगी है. शंख मोड़ पुलिया के समीप सड़क बनने के बाद ही पूर्व की ही स्थिति हो गयी है. इस सड़क में भारी ट्रकों का परिचालन काफी संख्या में होता है. यदि सड़क की मरम्मति जल्द नहीं की गयी तो यहां से लोगों का आना जाना परेशानी का कारण बन जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




