सांपों को लेकर अंधविश्वास

Updated at : 04 Aug 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
सांपों को लेकर अंधविश्वास

सांप को लेकर लोगों में भय के साथ-साथ अंधविश्वास भी ज्यादा है. ग्रामीण इलाकों में सांप काटने के बाद लोग चिकित्सक के पास जाने के बजाय झांड़ फूंक पर ज्यादा ध्यान देते हैं. ग्रामीण इलाकों में लोग तरह-तरह की देसी उपचार का सहारा लेते हैं, लेकिन सभी उपचार नाकामयाब साबित होता है. जबकि सदर अस्पताल […]

विज्ञापन
सांप को लेकर लोगों में भय के साथ-साथ अंधविश्वास भी ज्यादा है. ग्रामीण इलाकों में सांप काटने के बाद लोग चिकित्सक के पास जाने के बजाय झांड़ फूंक पर ज्यादा ध्यान देते हैं. ग्रामीण इलाकों में लोग तरह-तरह की देसी उपचार का सहारा लेते हैं, लेकिन सभी उपचार नाकामयाब साबित होता है. जबकि सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में एंटी स्नेक दवा उपलब्ध है.
ग्रामीण इलाकों में लगभग हर कार्यक्रम या बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, इसके बावजूद लोग अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि पर्यावरण असंतुलन एवं मशीनों के ज्यादा प्रयोग के कारण सांप अपने बिलों में रहने के बजाय लोगों के घरों तक पहुंच जा रहे हैं. बदला गांव में तो एक बच्ची को बिस्तर में मच्छरदानी लगे रहने के बावजूद सांप ने डंसा. बच्ची को सांप पांच बार डंसा और उसकी स्थिति काफी गंभीर हो गयी. लोग आनन-फानन में रांची लेकर गये. घरों में सांपों के घुसने की घटनाएं इस वर्ष ज्यादा देखी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola