हर-हर महादेव से गूंज उठे शिवालय
Updated at : 02 Aug 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरी सोमवारी. शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु देर शाम तक होता रहा भजन-कीर्तन भंडारे का भी आयोजन किया गया लोहरदगा : सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही भक्त जल लेकर शिवालयों की ओर चल पड़े और बेलपत्र एवं जल से भोले शंकर की पूजा-अर्चना […]
विज्ञापन
दूसरी सोमवारी. शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
देर शाम तक होता रहा भजन-कीर्तन
भंडारे का भी आयोजन किया गया
लोहरदगा : सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही भक्त जल लेकर शिवालयों की ओर चल पड़े और बेलपत्र एवं जल से भोले शंकर की पूजा-अर्चना की.
लोहरदगा जिले के छत्तर बगीचा स्थित स्वयंभू महादेव, बुढ़वा महादेव, अखिलेश्वर धाम, खखपरता प्राचीन शिव मंदिर, कोरांबे महादेव मंडा सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी.
लोगों ने भक्ति भाव के साथ भगवान भोलेनाथ ही पूजा अर्चना की. गेरूवा वस्त्र पहने शिव भक्त बोल बम के जयकारे लगा रहे थे. शिवालय हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहे थे. दूसरी सोमवारी के मौके पर बड़ा तालाब के समीप श्रद्धालुओं ने भंडारा एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन किया. भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया.
वहीं देर रात तक भजन कीर्तन का दौर चलता रहा. इधर, खखपरता के प्राचीन शिवमंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भोले की पूजा अर्चना की. शहरी क्षेत्र के बुढ़वा महादेव में भी सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखी गयी. अखिलेश्वर धाम सहित अन्य शिवालयों में काफी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की. अखिलेश्वर मंदिर के पुजारी भजन पंडा ने बताया कि सावन की सोमवारी पर शिवभक्त सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




