युवकों के हमले में पिता-पुत्र घायल
Updated at : 02 Aug 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के सोबरन टोली निवासी 54 वर्षीय रवि साहू एवं उनके 29 वर्षीय पुत्र कुणाल प्रसाद को दो युवकों ने मार कर घायल कर दिया. घटना सुबह करीब नौ बजे की है. बताया जाता है कि दो युवक मोटरसाइकिल (जेएच01एयू-8249) आये और अचानक रवि साहू एवं उनके पुत्र पर रड से हमला […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : शहरी क्षेत्र के सोबरन टोली निवासी 54 वर्षीय रवि साहू एवं उनके 29 वर्षीय पुत्र कुणाल प्रसाद को दो युवकों ने मार कर घायल कर दिया. घटना सुबह करीब नौ बजे की है.
बताया जाता है कि दो युवक मोटरसाइकिल (जेएच01एयू-8249) आये और अचानक रवि साहू एवं उनके पुत्र पर रड से हमला कर दिया. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़ कर भाग निकले. इधर, मारपीट में घायल रवि साहू एवं उनके पुत्र को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि दोनों युवक जिस मोटरसाइकिल से आये थे, उस मोटरसाइकिल की पहचान हो गयी है. मोटरसाइकिल चान्हो थाना क्षेत्र के ग्राम बधाइया पोस्ट टांगर निवासी पुनित लाल (पिता स्व पंचू लाल) के नाम पर रजिस्टर्ड है. उसका मोबाइल नंबर 9162154011 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




