संपन्न लोग राशन कार्ड लौटा दें
Updated at : 29 Jul 2016 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. माैके पर उपायुक्त ने भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कई साधन संपन्न लोग हैं, जिनका राशन कार्ड बन गया है. ऐसे लाेग राशन कार्ड लौटा दें. ग्रामीणों से कहा कि गांव की छोटी-छोटी समस्या को गांव में ही ग्रामसभा […]
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया. माैके पर उपायुक्त ने भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कई साधन संपन्न लोग हैं, जिनका राशन कार्ड बन गया है. ऐसे लाेग राशन कार्ड लौटा दें. ग्रामीणों से कहा कि गांव की छोटी-छोटी समस्या को गांव में ही ग्रामसभा के माध्यम से सुलझा लें. ग्रामीण योजनाएं स्वयं लें और ग्रामसभा कर बीडीओ के माध्यम से जिला को भेजें. कार्य को स्वीकृति दी जायेगी. जन समस्याओं से अवगत होने के पश्चात उनके समाधान का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की भी शुरुआत की गयी. मरीजों के स्वास्थ्य की भी जांच हुई.
जनता दरबार में विभिन्न मामलों से संबंधित 500 आवेदन आये. जनता दरबार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे, जहां लोगों को आवश्यक जानकारी दी गयी. जनता दरबार में कल्याण विभाग द्वारा वंशीधर कन्या उवि की 76 छात्राओं के बीच जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, बीडीओ अजय भगत, सीओ बबली कुमारी, कल्याण पदाधिकारी अजय जेराल्ड मिंज द्वारा दो-दो सेट ड्रेस का वितरण किया गया. इसके अलावा 100 असहाय विकलांग एवं बुजुर्गों के बीच सोलर लैंप का वितरण दीप सेवा संस्थान द्वारा किया गया. मौके पर एस बारला, सूरज उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




