रन फॉर टाइगर का आयोजन कल

Updated at : 29 Jul 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर टाइगर का आयोजन कल

लोहरदगा : बाजार समिति परिसर में वन विभाग के तत्वावधान में 28 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी एसआर नटेश ने दी. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को लोहरदगा में रन फॉर टाइगर का आयोजन किया गया है. बाघों के संरक्षण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा […]

विज्ञापन
लोहरदगा : बाजार समिति परिसर में वन विभाग के तत्वावधान में 28 जुलाई को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी एसआर नटेश ने दी. उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को लोहरदगा में रन फॉर टाइगर का आयोजन किया गया है. बाघों के संरक्षण के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
वन विभाग परिसर से रन फॉर टाइगर में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग पर्यावरण प्रेमी, प्रशासनिक अधिकारी सहित आम जनता की भागीदारी होगी. रन फॉर टाइगर वन विभाग कार्यालय से चल कर महिला कॉलेज पहुंचेगा. श्री नटेश ने बताया कि लोहरदगा जिला में भी बाघ हैं. उन्होंने बताया कि पाखर इलाके में बाघों का बसेरा है. उन्हें संरक्षित करने का प्रयास भी वन विभाग ने शुरू कर दिया है. जिले में बाघ होने की जानकारी वन विभाग को मिली है. इस दिशा में काम भी किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola