जिलाध्यक्ष अमित व सचिव बने रमेश

कुडू (लोहरदगा) : अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रदेश इकाई के निर्देश पर महासंघ का जिला कमेटी चुनाव सह वनभोज कार्यक्रम जयधन बैठा की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह लोहरदगा जिला चुनाव प्रभारी राजू कुमार रजक ने कहा कि समाज काफी पिछड़ गया है. समाज में जागरूकता की कमी है. समाज […]
कुडू (लोहरदगा) : अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रदेश इकाई के निर्देश पर महासंघ का जिला कमेटी चुनाव सह वनभोज कार्यक्रम जयधन बैठा की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह लोहरदगा जिला चुनाव प्रभारी राजू कुमार रजक ने कहा कि समाज काफी पिछड़ गया है.
समाज में जागरूकता की कमी है. समाज का विकास तभी संभव हो सकता है जब हम एकजुट एवं संगठित होकर अपने हक एवं अधिकारों के लिए आगे आयेंगे. रिटायर इंस्पेक्टर महादेव राम बैठा ने कहा कि शिक्षा में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. इससे पूर्व संत बाबा गाडगे एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया गया. जिला कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया.
इसमें अमित कुमार को लोहरदगा जिलाध्यक्ष, रमेश बैठा को जिला सचिव एवं महादेव राम बैठा को जिला मुख्य संरक्षक, कुडू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से जयधन बैठा को अध्यक्ष, कृष्णा बैठा को सचिव चुना गया.
चुनाव के बाद वनभोज कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. मौके पर शिक्षक सुजीत रजक, नरेश रजक, अशोक रजक, रोहिनी लाल रजक, किस्को प्रखंड संरक्षक सुरेश बैठा, सेन्हा अध्यक्ष रामजीत बैठा, खिलधर बैठा, कैरो राजेश रजक, हेदलासो विजय राम बैठा, नकुल राम बैठा, सरयू बैठा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




