योजना समिति के सदस्यों का चुनाव
Updated at : 23 Jun 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिला योजना समिति का चुनाव पीठासीन पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार की देखरेख में हुआ़ चुनाव में सभी सात जिला परिषद सदस्य शामिल हुए़ पीठासीन पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल कराने के पश्चात सभी उम्मीदवारों के कागजात की जांच की गयी. जांच के क्रम में सभी का कागजात सही पाया गया. इसके बाद […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिला योजना समिति का चुनाव पीठासीन पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार की देखरेख में हुआ़ चुनाव में सभी सात जिला परिषद सदस्य शामिल हुए़ पीठासीन पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल कराने के पश्चात सभी उम्मीदवारों के कागजात की जांच की गयी. जांच के क्रम में सभी का कागजात सही पाया गया. इसके बाद सभी सातों जिला परिषद सदस्यों को जिला योजना समिति का निर्विरोध सदस्य घोषित किया गया.
जिला परिषद सदस्यों की संख्या कम होने के कारण इन्हें मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी. जिला परिषद सदस्यों में जिप उपाध्यक्ष जफर खान, जिप सदस्य रामलखन प्रसाद, पूनम मिंज, बिरजमनी उरांव, विनोद सिंह, रानी देवी, ब्रजकिशोर भगत निर्विरोध निर्वाचित किये गये़ वहीं नगर पर्षद के वार्ड सदस्य का चुनाव मतदान द्वारा कराया गया़ वार्ड सदस्य अविनाश कौर विजयी हुई.
वार्ड पार्षद राजीव रंजन एवं वार्ड पाषर्द सुमन कैरोलिना तिर्की ने मतदान में भाग लिया, जिसमें अविनाश कौर को आठ, राजीव रंजन को छह तथा सुमन कैरोलिना तिर्की को एक वोट मिला. सभी निर्वाचित सदस्यों को पीठासीन पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी मनीष कुमार द्वारा प्रमाण पत्र दियागया. मौके पर जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी, पंचायत राज के प्रधान सहायक धनंजय भगत व चंद्रभूषण प्रजापति मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




