विरोध में दो घंटे सड़क जाम

Updated at : 22 Jun 2016 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में दो घंटे सड़क जाम

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के बरवाटोली चौक में सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मोटिया महल्ला निवासी पप्पू राम गंभीर रूप से घायल हो गया़ उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ युवक कांटाटोली, रांची का रहने वाला था. वह अपने परिवार के साथ लोहरदगा में […]

विज्ञापन
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के बरवाटोली चौक में सोमवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मोटिया महल्ला निवासी पप्पू राम गंभीर रूप से घायल हो गया़ उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया़ युवक कांटाटोली, रांची का रहने वाला था. वह अपने परिवार के साथ लोहरदगा में किराये के मकान में रहता था और टेपाें चलाता था़ पप्पू राम की पत्नी समेत तीन बच्चे हैं. इधर, दुर्घटना मेें युवक की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आये़ उन्होंने शव के साथ बरवाटोली चौक दिन के करीब 11 बजे जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी़
वे प्रभावित परिवार को पांच लाख रुपया मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, विधवा पेंशन एवं इंदिरा आवास की मांग कर रहे थे. साथ ही बच्चों की शिक्षा एवं चिकित्सा की भी मांग भी कर रहे थे़ जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी पुलिस बल के साथ जामस्थल पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों से बातचीत की़ उनके आश्वासन के बाद जामकर्ता शांत हुए और जाम हटा लिया गया़
जाम दिन के करीब एक बजे हटाया गया़ इस क्रम में मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गयी़ इधर, घटना की सूचना मिलने पर विधायक सुखदेव भगत ने कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू को बरवाटोली चौक भेजा. श्री साहू बरवाटोली चौक पहुंच कर लोगों से बातचीत की़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola