हथियार तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Updated at : 19 Jun 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

नकद समेत कई हथियार जब्त लोहरदगा : पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सद्दाम हुसैन व व शंकर मंडल शामिल हैं. पुलिस ने कई सामान भी बरामद किये हैं. एसपी कार्तिक एस ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली कि कुड़ू थाना क्षेत्र में अापराधिक तत्व […]

विज्ञापन
नकद समेत कई हथियार जब्त
लोहरदगा : पुलिस ने हथियार तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सद्दाम हुसैन व व शंकर मंडल शामिल हैं. पुलिस ने कई सामान भी बरामद किये हैं. एसपी कार्तिक एस ने पत्रकार सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली कि कुड़ू थाना क्षेत्र में अापराधिक तत्व के कुछ लोग तस्करों से हथियारों की खरीद करने वाले हैं
हथियारों की खरीद-बिक्री इस सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया़ टीम के सदस्यों ने सुबह करीब 8.30 बजे राजरोम यात्री शेड से दो पिस्टल, चार मैगजीन, 100 गोली, 52 हजार 340 रुपये, बजाज मोटरसाइकिल जेएच08बी- 4572 के साथ सद्दाम हुसैन (पिता स्व शेर मोहम्मद, पंडरा कुडू, लोहरदगा) और शंकर मंडल (पिता स्व बैरन मंडल, हसनपुर, जिला मुंगेर, बिहार) को गिरफ्तार किया. इस घटना के संबंध में कुडू थाना में मामला दर्ज किया गया.
गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, डीएसपी आशीष महली, पुलिस इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, संजय सिंह एवं कुडू के थानेदार मौजूद थे. इलाज के अभाव में सूरज असुर की मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola