217 डोभा निर्माण पूर्ण व 43 डोभा प्रगति पर

Updated at : 17 Jun 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
217 डोभा निर्माण पूर्ण व 43 डोभा प्रगति पर

किस्को : किस्को प्रखंड में मनरेगा के 217 डोभा पूर्ण एवं 43 डोभा निर्माण कार्य प्रगति पर है. प्रखंड में 260 डोभा निर्माण का लक्ष्य है, जिसे मानसून पूर्व शत प्रतिशत पूर्ण करना है. किस्को प्रखंड के देवदरिया पंचायत में 40 डोभा पूर्ण एवं आठ डोभा निर्माणाधीन है. इसी प्रकार नवाडीह में पूर्ण 40 व […]

विज्ञापन
किस्को : किस्को प्रखंड में मनरेगा के 217 डोभा पूर्ण एवं 43 डोभा निर्माण कार्य प्रगति पर है. प्रखंड में 260 डोभा निर्माण का लक्ष्य है, जिसे मानसून पूर्व शत प्रतिशत पूर्ण करना है. किस्को प्रखंड के देवदरिया पंचायत में 40 डोभा पूर्ण एवं आठ डोभा निर्माणाधीन है.
इसी प्रकार नवाडीह में पूर्ण 40 व कार्य प्रगति पर आठ, खरकी में पूर्ण 13 व कार्य प्रगति पर दो, पाखर में पूर्ण छह व कार्य प्रगति पर छह, पाखर में पूर्ण 34 व कार्य प्रगति पर आठ, परहेपाट में पूर्ण 10 व कार्य प्रगति पर तीन, बेटहट में पूर्ण 20 व कार्य प्रगति पर आठ, बगड़ू में पूर्ण 28 व कार्य प्रगति पर पांच, हिसरी में पूर्ण 37 व कार्य प्रगति पर दो, अरेया में पूर्ण 29 व एक डोभा का निर्माण कार्य प्रगति पर डोभा है. बीपीओ अरविंद रोशन का कहना है कि तीन दिन में लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola