लोहरदगा : जुरा हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Updated at : 16 Jun 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : जुरा हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

लोहरदगा : पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओयना गांव में 20 मई को हुए जुरा उरांव हत्याकांड के मामले का खुलासा कर लिया है़ हत्याकांड के दो आरोपी ओयना गांव के ही दीना उरांव (पिता स्व रमेश उरांव) एवं नंदकिशोर भगत (पिता रामदेव भगत) को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया […]

विज्ञापन
लोहरदगा : पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओयना गांव में 20 मई को हुए जुरा उरांव हत्याकांड के मामले का खुलासा कर लिया है़ हत्याकांड के दो आरोपी ओयना गांव के ही दीना उरांव (पिता स्व रमेश उरांव) एवं नंदकिशोर भगत (पिता रामदेव भगत) को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि जुरा उरांव ओझागुणी का काम करता था़ उसके कारनामे से ग्रामीण परेशान थे, इसलिए उसकी हत्या कर दी. डीएसपी आशीष कुमार महली ने पूछताछ के बाद इन्हें जेल भेज दिया. ज्ञात हाे कि हत्या के संबंध में लोहरदगा थाना में मामला दर्ज है. जुरा की हत्या में प्रयुक्त पत्थर का टुकड़ा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola