डीएसइ के औचक निरीक्षण में गायब मिले प्रभारी प्रधानाचार्य
Updated at : 16 Jun 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा़ : डीएसइ प्रबला खेस ने मध्य विद्यालय बड़ागांइ एवं मवि कांजो का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के क्रम में बड़ागांइ मवि के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पोद्दार विद्यालय से गायब थे. ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र पोद्दार हमेशा विद्यालय से गायब रहते हैं. शिक्षक वीरेंद्र पोद्दार द्वारा विद्यालय में एक आवेदन छोड़ दिया गया था. […]
विज्ञापन
भंडरा़ : डीएसइ प्रबला खेस ने मध्य विद्यालय बड़ागांइ एवं मवि कांजो का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के क्रम में बड़ागांइ मवि के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पोद्दार विद्यालय से गायब थे. ग्रामीणों ने बताया कि वीरेंद्र पोद्दार हमेशा विद्यालय से गायब रहते हैं. शिक्षक वीरेंद्र पोद्दार द्वारा विद्यालय में एक आवेदन छोड़ दिया गया था. आवेदन में छुट्टी की स्वीकृति नहीं दी गयी थी. मौके पर डीएसइ ने बताया कि विद्यालय में कुछ भी व्यवस्थित नही था.
मवि कांजो के निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि बच्चे बाहर खेल रहे थे. शिक्षक ऑफिस में बैठे थे. दोनों विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी. डीएसइ ने बताया कि मवि बड़ागाई के शिक्षक वीरेंद्र पोद्दार के विद्यालय से गायब रहने के मामले पर विभागीय कार्रवाई होगी. उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा विद्यालय की स्थिति में सुधार करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




