रैली को लेकर निमंत्रण पत्र बांटा

लोहरदगा : रांची में 29 दिसंबर को आहूत नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नमो मंत्र के कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक से थाना चौक तक निमंत्रण कार्ड का वितरण किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और यह रैली झारखंड की दशा एवं दिशा तय करेगी. कार्यकर्ताओं ने कहा […]
लोहरदगा : रांची में 29 दिसंबर को आहूत नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नमो मंत्र के कार्यकर्ताओं ने शहर के महावीर चौक से थाना चौक तक निमंत्रण कार्ड का वितरण किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी और यह रैली झारखंड की दशा एवं दिशा तय करेगी.
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू यादव जो आकंठ घोटाले में डूबे हुए हैं, उन्हें जब जमानत मिलती है तो उनके लोग उनका स्वागत इस तरह कर रहे हैं जैसे वे कोई स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ कर जेल से निकले हैं. ऐसे घोटालेबाजों का समर्थन करने वाले लोग भी कहीं न कहीं घोटाले से लाभान्वित हुए हैं.
मौके पर अशोक खत्री, पंकज लाल गुप्ता, काजल दत्ता, अनिता दत्ता, विनोद राय, परमेश्वर साहू, गंगोत्री देवी, लक्ष्मी भगत, सुनील सिंह, सुनील महली, अनिता वर्मा, रेखा देवी, आशा गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




