जनप्रतिनिधियों का अनशन समाप्त

पदाधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद लोहरदगा : एकागुडी-मेढो पुल निर्माण जल्द कराने की मांग को लेकर सोमवार से समाहरणालय के समक्ष जिप सदस्य कलावती देवी, प्रमुख पुनिया उरांव, उगरा मुखिया बसंती देवी एवं वार्ड सदस्य तारामनी देवी ने संयुक्त रूप से आमरण अनशन किया. महिला जनप्रतिनिधियों के अनशन के बाद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल […]
पदाधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद
लोहरदगा : एकागुडी-मेढो पुल निर्माण जल्द कराने की मांग को लेकर सोमवार से समाहरणालय के समक्ष जिप सदस्य कलावती देवी, प्रमुख पुनिया उरांव, उगरा मुखिया बसंती देवी एवं वार्ड सदस्य तारामनी देवी ने संयुक्त रूप से आमरण अनशन किया.
महिला जनप्रतिनिधियों के अनशन के बाद जिला प्रशासन द्वारा तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने को लेकर विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मोतीलाल सिंह, संवेदक राजेंद्र प्रसाद को बुला कर तत्काल निर्माण कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया.
इन्होंने अनशनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि मार्च 2014 तक शेष बचे कार्य को पूर्ण करा दिया जायेगा. इसके बाद एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा, डीपीओ महेश भगत द्वारा अनशनकारियों को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




