वैद्य महली लकड़ा को फिर मिली धमकी

Published at :15 Dec 2013 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
वैद्य महली लकड़ा को फिर मिली धमकी

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चीरी बड़काटोली निवासी एवं पेशे से वैद्य महली लकड़ा के घर एक बार पुन: अपराधियों ने दस्तक दी है. बताया जाता है कि वैद्य महली लकड़ा के घर दो दिन पहले रात्रि में आठ से 10 अपराधी घर पर पहुंचे एवं पिछवाड़े से घर में प्रवेश करने का प्रयास […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चीरी बड़काटोली निवासी एवं पेशे से वैद्य महली लकड़ा के घर एक बार पुन: अपराधियों ने दस्तक दी है. बताया जाता है कि वैद्य महली लकड़ा के घर दो दिन पहले रात्रि में आठ से 10 अपराधी घर पर पहुंचे एवं पिछवाड़े से घर में प्रवेश करने का प्रयास किया.

अपराधियों ने जाते-जाते वैद्य महली लकड़ा को धमकी भी दी. ज्ञात हो कि लगभग एक वर्ष पहले वैद्य महली लकड़ा के चीरी बड़काटोली स्थित घर से दो पुत्रों का अपहरण हो चुका है. अपराधी पिछले दो वर्षो से लगातार वैद्य महली लकड़ा को परेशान करते आ रहे हैं. अपराधियों के बढ़ते मनोबल से वैद्य महली के परिजन काफी परेशान हैं. वैद्य महली के बयान पर सात अज्ञात अपराधियों पर धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola