विद्यालय भवनों के लिए राशि की मांग

लोहरदगा : जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर लोहरदगा जिले में सर्वशिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन विद्यालय भवन को पूर्ण करने हेतु आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि 30 नवंबर को संपन्न जिला परिषद की बैठक में सर्व शिक्षा […]
लोहरदगा : जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने मानव संसाधन विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर लोहरदगा जिले में सर्वशिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन विद्यालय भवन को पूर्ण करने हेतु आवंटन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.
उन्होंने कहा है कि 30 नवंबर को संपन्न जिला परिषद की बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निर्माणाधीन विद्यालय भवनों की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि राशि के अभाव में वर्ष 2011-12 एवं 2012-13 के 187 विद्यालय भवन अधूरे पड़े हैं.
इसके कारण छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा है कि इन दो वर्षो में सेन्हा प्रखंड में 21, पेशरार प्रखंड में 39, भंडरा प्रखंड में 29, किस्को प्रखंड में 20, कैरो प्रखंड में 16, कुडू प्रखंड में 31, लोहरदगा प्रखंड में 31 विद्यालयों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं. उन्होंने इन भवनों को पूर्ण करने के लिए राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




