ट्रेन चालक के साथ र्दुव्यवहार

Published at :08 Dec 2013 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन चालक के साथ र्दुव्यवहार

बरवाडीह : बरवाडीह आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत आरपीएफ जवान द्वारा रेलवे चालक के साथ र्दुव्‍यवहार को लेकर शनिवार की सुबह 45 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रही. आरपीएफ जवान द्वारा रेलवे चालक के साथ किये गये र्दुव्‍यवहार को लेकर इसीआरकेयू व रेलवे चालक संघ ने विरोध प्रकट करते हुए दोषी जवान पर कार्रवाई की मांग […]

विज्ञापन

बरवाडीह : बरवाडीह आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत आरपीएफ जवान द्वारा रेलवे चालक के साथ र्दुव्यवहार को लेकर शनिवार की सुबह 45 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रही.

आरपीएफ जवान द्वारा रेलवे चालक के साथ किये गये र्दुव्यवहार को लेकर इसीआरकेयू रेलवे चालक संघ ने विरोध प्रकट करते हुए दोषी जवान पर कार्रवाई की मांग किया है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 5-30 बजे बरवाडीह से खुलने वाली डीजीआर 53611 अप सवारी गाड़ी से बरवाडीह के रेलवे चालक एसबी प्रसाद सहायक चालक यूपी टोप्पो बरवाडीह से राजहारा स्पेयर के लिए जा रहे थे. इसी बीच टिकट चैकिंग के नाम पर सिविल ड्रेस में आरपीएफ के जवान ने चालक एसबी प्रसाद से टिकट की मांग किया.

उसने रेलवे चालक बताते हुए अपने सहायक के पास स्पेयर पास रहने की बात कही. लेकिन सिविल ड्रेस के आरपीएफ जवानों ने उसका कॉलर पकड़ लिया. उसके साथ सहायक चालक को भी पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट ले आये. पोस्ट में स्पेयर पास देखने के बाद उसे छोड़ा गया. चालक ने र्दुव्यवहार की जानकारी क्रू कंट्रोल में अन्य चालकों को दिया. घटना के बाद सुबह छह बजे से रेल परिचालन बाधित हो गयी.

इसी बीच रेलवे चालक सहायक चालकों ने आरपीएफ की मनमानी का जम कर विरोध किया. कार्यरत सहायक इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने गलतफहमी में की गयी कार्रवाई बताया. उधर रेलवे चालकों ने घटना की जानकारी धनबाद डीआरएम समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को भी देते हुए कार्रवाई की मांग किया है.

रेलवे चालक संघ इसीआरकेयू के शाखा अध्यक्ष एसएस यादव बीके पांडेय ने घटना की लिखित जानकारी अधिकारियों को देते हुए दोषी जवान पर कार्रवाई की मांग किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola