कोई बच्चा छूटे नहीं
Updated at : 24 Dec 2015 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा. सघन पल्स पोलियो 17 जनवरी 2016 एवं 21 फरवरी को सफल बनाने के लिए सदर अस्पताल परिसर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी आर्या, उपाधीक्षक डॉ पीसी हेम्ब्रम, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एरोन तिग्गा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ उगेश्वर राम, डॉ […]
विज्ञापन
लोहरदगा. सघन पल्स पोलियो 17 जनवरी 2016 एवं 21 फरवरी को सफल बनाने के लिए सदर अस्पताल परिसर के सभागार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.
इस कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी आर्या, उपाधीक्षक डॉ पीसी हेम्ब्रम, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ एरोन तिग्गा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ उगेश्वर राम, डॉ राणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, समन्वयक चन्द्रशेखर चौधरी, प्रशांत कुमार, बिपीन बिहारी राम, संजीव रजंन के अलावे सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यशाला में डॉ मृत्युंजय कुमार एवं भोलेन्द्र कुमार शामिल थे.
मौके पर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक घर-घर जाकर देने की बात कही गयी. कार्यशाला में कहा गया कि कोई भी बच्चा इस अभियान में न छुटे, इसका ध्यान सभी चिकित्सा कर्मियों को देनी है. कार्यशाला में माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश देते हुए इसकी विस्तृत जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




