प्रधानाध्यापक ने निजी खर्च से खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री

Updated:
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने निजी खर्च से खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री

प्रधानाध्यापक ने निजी खर्च से खिलाड़ियों को दी खेल सामग्री

विज्ञापन

किस्को. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेठहठ के प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव ने ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए अनूठी पहल की है. उन्होंने अपने निजी खर्च से छात्रों को खेल पोशाक और खेल सामग्रियां प्रदान कीं. शाहदेव ने कहा कि विकास मद की राशि उपलब्ध न होने के बावजूद बच्चों के प्रशिक्षण में बाधा नहीं आने दी जायेगी. विद्यालय में विशेष खेल शिक्षक नियुक्त किये गये हैं ताकि छात्र राष्ट्रीय स्तर तक पहचान बना सकें. प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की. अपनी विशिष्ट कार्यशैली और शिक्षकों व ग्रामीणों के आपसी सहयोग के कारण यह विद्यालय पूर्व में भी कई पुरस्कार जीत चुका है. बालिका आवासीय विद्यालय में खेल मैदान का अभाव

कैरो. प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित नंदनी बालिका आवासीय विद्यालय में पिछले तीन वर्षों से 12वीं तक की पढ़ाई जारी है. विद्यालय में छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद पर जोर दिया जाता है, लेकिन खेलने के लिए उपयुक्त मैदान का अभाव एक बड़ी बाधा बनी हुई है. विद्यालय परिसर में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, किंतु देखरेख के अभाव में यह उबड़-खाबड़ और खरपतवार से भरी पड़ी है. छात्राओं का कहना है कि मैदान समतल नहीं होने के कारण वे फुटबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेलों का अभ्यास नहीं कर पा रही हैं. यदि विभाग या स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस भूमि का समतलीकरण करा दिया जाये, तो छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में काफी सुविधा होगी. छात्राओं ने खेल मैदान को दुरुस्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola