सेवानिवृत्त हुए सहायक मलेरिया पदाधिकारी

लोहरदगा : सहायक मलेरिया पदाधिकारी नंद किशोर गंझू शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये. वे 35 वर्ष से भी ज्यादा समय तक सरकारी सेवा में रहे. सदर अस्पताल में समारोह आयोजन कर उन्हें विदाई दी गयी. वक्ताओं ने कहा कि श्री गंझू एक कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेवार अधिकारी थे. आज के जमाने में सरकारी सेवा से बेदाग […]
लोहरदगा : सहायक मलेरिया पदाधिकारी नंद किशोर गंझू शनिवार को सेवानिवृत्त हो गये. वे 35 वर्ष से भी ज्यादा समय तक सरकारी सेवा में रहे. सदर अस्पताल में समारोह आयोजन कर उन्हें विदाई दी गयी.
वक्ताओं ने कहा कि श्री गंझू एक कर्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेवार अधिकारी थे. आज के जमाने में सरकारी सेवा से बेदाग सेवानिवृत्त हो जाना बड़ी उपलब्धि है.
मौके पर सिविल सजर्न डॉ राजकुमार बेक, डॉ शेष नारायण झा, डॉ यु राम, चन्द्र भूषण, राजेन्द्र प्रसाद, नाजीस अख्तर, विकास कुमार, सहनावज, शशि, रजनी, अनुज कुमार, अनुज प्रसाद, आलोक, अनुज सिन्हा, प्रभाकर पाठक, गन्दूर उरांव, राजेश्वर तिर्की, नौशाद जकी असरफ, संजय, मनीष केशरी, पवन कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे.
सहायक मलेरिया पदाधिकारी नन्द किशोर गंझू के सेवानिवृत्ति के बाद होटल नॉवेल्टी में भी विदायी समारोह का आयोजन किया गया. उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर अजय कुमार सिन्हा, अवधेश मित्तल, अभिजित घोष, निरज मित्तल आदि मौजूद थे. मौके पर लोगों ने श्री गंझू के स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




