आज होगी वोटों की गिनती
Updated at : 17 Dec 2015 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव : प्रात: 8 बजे से परिसदन के बगल में लोहरदगा : लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती 17 दिसंबर को होगी. मतगणना प्रात: 8 बजे से परिसदन के बगल में स्थित इंडोर स्टेडियम हॉल में होगी. जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाये गये […]
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव : प्रात: 8 बजे से परिसदन के बगल में
लोहरदगा : लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती 17 दिसंबर को होगी. मतगणना प्रात: 8 बजे से परिसदन के बगल में स्थित इंडोर स्टेडियम हॉल में होगी. जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाये गये हैं और गिनती 20 राउंड में होगी.
डीसी ने कहा कि मतगणना स्थल के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके अलावे प्रखंड स्तर में भी सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है.
डीसी ने तमाम मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारी दी. उपायुक्त ने प्रशिक्षण के बाद डीडीसी दानियल कंडुलना, अनुमंडल पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला, डीटीओ राजीव कुमार, डीपीओ महेश भगत के साथ बैठक कर मतगणना केंद्र में पूरी व्यवस्था को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया और इस संबंध में चर्चा भी की.
नौ प्रत्याशी हैं उपचुनाव में : विधानसभा उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होगा. इसमें आजसू की नीरु शांति भगत, झाविमो के बंधु तिर्की, कांग्रेस के सुखदेव भगत, भाकपा माले के अजमेल उरांव, निर्दलीय रंजीत उरांव, देवमनी उरांव, नीलम उरांव, पयमाल उरांव, बिगलाल उरांव हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




