मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण
Updated at : 17 Dec 2015 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : समाहरणालय स्थित अभिलाषा सभागार में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण डीसी मंजूनाथ भजंत्री, डीडीसी दानियल कंडुलना, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए विनोद कुमार चौधरी, निदेशक आइटीडीए डीडी उरांव, डीपीओ महेश भगत की उपस्थिति में संपन्न हुआ. मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री […]
विज्ञापन
लोहरदगा : समाहरणालय स्थित अभिलाषा सभागार में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण डीसी मंजूनाथ भजंत्री, डीडीसी दानियल कंडुलना, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए विनोद कुमार चौधरी, निदेशक आइटीडीए डीडी उरांव, डीपीओ महेश भगत की उपस्थिति में संपन्न हुआ.
मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने प्रशिक्षणार्थियों को पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण लेने की बात कही. कहा कि पूरी जानकारी रहने पर ही अचुक मतगणना पूरा संभव है. प्रशिक्षणार्थियों को मतदागणना की तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. ईवीएम तथा विभिन्न प्रपत्र भरने की जानकारी भी दी गयी.
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि मतगणना 14 टेबलों पर बीस चक्रों में होगी. मतगणना केंद्र में मोबाइल नहीं ले जाने का निर्देश भी मतगणना कर्मियों को दिया गया. बताया गया कि मतगणना कार्य 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पोस्टल बैलेट की गणना होगी. मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




