जिले के अधिकांश एटीएम खराब

Updated at : 08 Sep 2015 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के अधिकांश एटीएम खराब

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में लगभग 25 एटीएम विभिन्न बैंकों के लगाये गये हैं. लेकिन इनमें से दो चार को छोड़ सभी बराबर खराब या बंद रहते हैं. एटीएम का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. जहां एटीएम चालू है भी, वहां किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है. एसी तो लगा है, लेकिन […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा जिला में लगभग 25 एटीएम विभिन्न बैंकों के लगाये गये हैं. लेकिन इनमें से दो चार को छोड़ सभी बराबर खराब या बंद रहते हैं. एटीएम का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. जहां एटीएम चालू है भी, वहां किसी तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं है. एसी तो लगा है, लेकिन कभी नहीं चलता है. शाम होते ही एटीएम बंद कर दिया जाता है. मनमानी तरीके से इसका संचालन होता है. ग्राहक परेशान हैं.

प्रभात खबर के द्वारा सोमवार को शहर के एटीएम का अवलोकन किया गया तो भारतीय स्टेट बैंक के समाहरणालय परिसर एवं बैंक के मुख्य ब्रांच का एटीएम ही चालू था. दोपहर के बाद पावरगंज का एटीएम एसबीआइ का खुला. जबकि यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समाहरणालय परिसर, यूनाईटेड बैंक आफ इंडिया पावरगंज, सेंट्रल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेश्नल बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया ब्लाक के पास, बैंक आफ इंडिया किस्को का एटीएम खराब था.

रविवार को तो लगभग सभी एटीएम बंद रहते हैं, सिर्फ शटर उठा दिया जाता है. जब ग्राहक जाते हैं तो तकनीकी खराबी लिख दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola