थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन

Updated at : 12 Jul 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन

किस्को/लोहरदगा. किस्को थाना परिसर में अंचल निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी एवं डीएसपी आशिष कुमार महली उपस्थित थे. श्री रिजवी ने कहा कि इफ्तार पार्टी से सभी वर्ग के लोगों में भाईचारगी व एकता बढ़ती है. इस तरह के आयोजन से पुलिस […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा. किस्को थाना परिसर में अंचल निरीक्षक संजय कुमार सिंह द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी एवं डीएसपी आशिष कुमार महली उपस्थित थे. श्री रिजवी ने कहा कि इफ्तार पार्टी से सभी वर्ग के लोगों में भाईचारगी व एकता बढ़ती है. इस तरह के आयोजन से पुलिस पब्लिक के बीच सीधा संवाद होता है. जिससे सभी वर्ग के लोगों में एकता कायम होती है. डीएसपी आशिष कुमार महली ने कहा कि इफ्तार के आयोजन से रोजेदारों के साथ बैठना व मिल कर इफ्तार करना काफी अच्छा लगता है. कहा कि अंचल निरीक्षण द्वारा इस तरह कार्यक्रम मिसाल कायम करेगा. मौके पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्रा, रामाशीष पासवान, रामप्यारे राम, परिचारी परवर विजय नारायण चौधरी, सीआरपीएफ एएसआइ नरंेद्र कुमार, खगेश्वर दास, एनके राय, एनपी पांडेय, विनोद सिंह, एसके दास, सामूल अंसारी, नइम जकरिया, कुदुश अख्तर, मो इमामुदीन, समीद खान, मेराज, फैजूल, सेराज, मुकेश, ताहिर, खुदिया, जियाउल हक असर्फी, साकिर सहित अन्य रोजेदार शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola