पावन एक्का से मिले बंधु, मांगा सर्मथन

फोटो- एलडीजीए – 19 पावन एक्का से मिलते बंधु तिर्की.लोहरदगा. मांडर के पूर्व विधायक लोहरदगा आकर भाजपा नेता सह नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का से मिले. लोहरदगा में उप चुनाव होना है और ऐसी संभावना है कि बंधु तिर्की यहां से विधान सभा का उप चुनाव लड़ेंगे. पावन एक्का से मिल कर श्री तिर्की ने […]
फोटो- एलडीजीए – 19 पावन एक्का से मिलते बंधु तिर्की.लोहरदगा. मांडर के पूर्व विधायक लोहरदगा आकर भाजपा नेता सह नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का से मिले. लोहरदगा में उप चुनाव होना है और ऐसी संभावना है कि बंधु तिर्की यहां से विधान सभा का उप चुनाव लड़ेंगे. पावन एक्का से मिल कर श्री तिर्की ने उनसे इस विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों की जानकारी लेने के साथ-साथ सहयोग देने की बात कही. श्री एक्का ने बंधु तिर्की की तमाम बातों को गंभीरता से सुनने के बाद कहा कि वक्त आने पर उनकी बातों पर विचार किया जायेगा. हालांकि श्री एक्का ने कहा कि वे इस मुद्दे पर अपने समर्थकों से बातचीत भी करेंगे. दोनों नेताओं की भेंट के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




