::8::: ग्रामीणों ने श्रमदान कर की नाली सफाई

फोटो- एलडीजीए – 13 नाली सफाई करते ग्रामीण.किस्को/लोहरदगा. सेमरडीह गांव में वार्ड सदस्य बालगोविंद भगत की अगुवाई में गुहड़ी बांध से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक नाली की सफाई श्रम दान से की गयी. ज्ञात हो कि यह नाली वर्षों से जाम पड़ी थी. लोगों ने मुखिया चांमनी उरांव से अनुरोध किया कि इसे साफ करा […]
फोटो- एलडीजीए – 13 नाली सफाई करते ग्रामीण.किस्को/लोहरदगा. सेमरडीह गांव में वार्ड सदस्य बालगोविंद भगत की अगुवाई में गुहड़ी बांध से लेकर प्राथमिक विद्यालय तक नाली की सफाई श्रम दान से की गयी. ज्ञात हो कि यह नाली वर्षों से जाम पड़ी थी. लोगों ने मुखिया चांमनी उरांव से अनुरोध किया कि इसे साफ करा दें, ताकि लोगों को सहुलियत हो सके. लेकिन मुखिया ने इस बार कोई ध्यान नहीं दिया. लाचार होकर ग्रामीणों ने खुद ही वर्षों से जाम पड़े नाली को मिल कर साफ किया. मौके पर परमेश्वर भगत, महावीर भगत, दुर्गा उरांव, लाल बिहारी लोहरा, एतवा उरांव, विनोद उरांव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




