विद्यालय समय में परिवर्तन स्वागत योग्य

लोहरदगा. सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में समय के फेर बदल का झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के अध्यक्ष मुमताज अहमद एवं सचिव शैलेंद्र सुमन ने सरकारी फैसले को सराहनीय कदम बताया है. कहा कि नयी समय सारिणी से स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ छात्रोपस्थिति में इजाफा होगा. चूंकि छात्रों को मिलने वाला मध्याह्न […]
लोहरदगा. सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में समय के फेर बदल का झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक के अध्यक्ष मुमताज अहमद एवं सचिव शैलेंद्र सुमन ने सरकारी फैसले को सराहनीय कदम बताया है. कहा कि नयी समय सारिणी से स्कूली शिक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ छात्रोपस्थिति में इजाफा होगा. चूंकि छात्रों को मिलने वाला मध्याह्न भोजन का समय कमोबेश पूर्ववत है. छात्र 1.30 बजे से 2 बजे भोजन कर घर को रवाना होंगे. 8 बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक विद्यालय चलाने का स्वागत करनेवालों में सुरेंद्र सिंह यादव, मंजित लाल यादव, वीणा कुमारी, सावित्री मधुर, गजाला प्रवीण, कुमारी अर्चना, रौनक जहां, मंसूर आलम, अयुब अंसारी राम कुमार साहू, मंजू कुमारी, जैनूल अंसारी, शिवानंद प्रसाद, माडू उरांव, जॉन मारकूस कुजूर, स्कोलास्टिका कुल्लू, रुही तब्बसूम, मुस्ताक अहमद, डॉ मुमताज, प्रेम लाल उरांव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




