स्वयं सेवक प्रशिक्षण का समापन

Published at :25 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्वयं सेवक प्रशिक्षण का समापन

लोहरदगा. साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नवा बिहान प्रखंड साक्षरता समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय स्वयं सेवक शिक्षक प्रशिक्षण का समापन किया गया. मौके पर कहा गया कि यहां पर जो भी स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से प्रशिक्षण ले रहे हैं, गांव टोली में असाक्षरों को चिह्नित कर, उन्हें समुचित मान-सम्मान देते […]

विज्ञापन

लोहरदगा. साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नवा बिहान प्रखंड साक्षरता समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय गैर आवासीय स्वयं सेवक शिक्षक प्रशिक्षण का समापन किया गया. मौके पर कहा गया कि यहां पर जो भी स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से प्रशिक्षण ले रहे हैं, गांव टोली में असाक्षरों को चिह्नित कर, उन्हें समुचित मान-सम्मान देते हुए साक्षरता के लिये प्रेरित करें. साक्षरता कर्मी जिस आयु वर्ग के लोगों को साक्षर करने का बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है. 15 या इससे उपर आयु वर्ग के लोगों को साक्षर करने में स्वयं सेवकों की अहम भूमिका होगी. जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव विभिन्न पंचायत भवनों मंे आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण कर उचित मार्गदर्शन दिया. जिसमें हरमू, जुरिया, निंगनी, जोरी, मन्हो, हेसल आदि गांव शामिल हैं. मौके पर सीताराम उरांव, रेखा देवी, कबीर अंसारी, बालमुनी कुमारी, रघुनाथ यादव, कमला कुमारी, चंद्रनाथ भगत, बबीता कुमारी, मेराज अंसारी, चारी उरांव, राजकिशोर उरांव, सूरज उरांव आदि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर बिरसमुनी देवी, पदमा देवी, ज्ञानती देवी, सुशीला देवी, इंद्रावती देवी, अनिता देवी, सुनिता देवी, सिकंदर साहू, मनोज साहू, सिनी उरांव, कृष्णा उरांव, कृष्णी देवी, निर्मला देवी, आशा देवी, सीता देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola