व्यवसायियों ने सुरक्षा की मांग की

Published at :22 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायियों ने सुरक्षा की मांग की

लोहरदगा. जिला सर्राफा एसोसिएशन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्डस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के अपर बाजार स्थित मंगलम ज्वेलर्स से अपराधियों ने सरेशाम डकैती की. जिससे व्यवसायी डरे हुए हैं. व्यवसायी अपने को असुरक्षित […]

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला सर्राफा एसोसिएशन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इन्डस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने डीसी व एसपी को ज्ञापन सौंप कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के अपर बाजार स्थित मंगलम ज्वेलर्स से अपराधियों ने सरेशाम डकैती की. जिससे व्यवसायी डरे हुए हैं. व्यवसायी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. एसोसिएशन ने डीसी व एसपी से मांग की है कि इस कांड में लिप्त अपराधकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तार करें. शहर के प्रमुख चौक-चौराहो में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की व्यवस्था व रात्रि गश्ती बढ़ाये जाये. चौक-चौराहों में सीसीटीवी की व्यवस्था की जाये. अधिनियम के तहत वाहनों में नंबर बोल्ड अक्षरों में लिखे जायें. ज्ञापन सौंपने वालों में सीताराम शर्मा, राजेंद्र प्रताप खत्री, संजय वर्मा, गुलाम मुर्तुजा शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola