विधायक को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम

Published at :22 Jun 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम

फोटो- एलडीजीए – 18 विधायक केके भगत.लोहरदगा. लोहरदगा विधान सभा क्षेत्र के विधायक कमल किशोर भगत के जेल जाने की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा. चाय-पान की दुकानों के साथ-साथ चौक-चौराहों में भी विधायक की ही चर्चा हो रही थी. लोग जानना चाहते थे कि आखिर विधायक किस […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए – 18 विधायक केके भगत.लोहरदगा. लोहरदगा विधान सभा क्षेत्र के विधायक कमल किशोर भगत के जेल जाने की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा. चाय-पान की दुकानों के साथ-साथ चौक-चौराहों में भी विधायक की ही चर्चा हो रही थी. लोग जानना चाहते थे कि आखिर विधायक किस मामले में हिरासत में लिये गये हैं. क्या धाराएं हंै, कितनी सजा होगी. जिसके मन में जो आ रहा है, वह वही बोल रहा था. वही दूसरे दल के लोग पूरे चटखारे लेकर इस चर्चा में अपनी भागीदारी निभा रहे थे. सभी लोगों का कहना था कि मंगलवार को न्यायालय क्या सजा सुनाती है. उस पर ही केके भगत का राजनीतिक भविष्य निर्भर करता है. कुछ लोगों का कहना था कि विधायक रविवार को समाहरणालय परिसर में जम कर योग किये थे. सोमवार को जेल चले गये. हालांकि वे अपनेे लोगों से वादा किये थे कि सोमवार को संकल्प दिवस मनाने लोहरदगा आयेंगे लेकिन सोमवार को आजसू कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे और बाद में मालूम हुआ कि विधायक जी न्यायिक हिरासत में ले लिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola