आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर पथसंचलन किया

Published at :31 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर पथसंचलन किया

लोहरदगा. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज के हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के मौके पर पथ संचलन किया. पथ संचलन में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर व सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर मंे प्रशिक्षण ले रहे 40 वर्ष से अधिक उम्र के स्वयंसेवकों ने भाग लिया. पथ संचलन ललित नारायण स्टेडियम से प्रारंभ […]

विज्ञापन

लोहरदगा. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज के हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के मौके पर पथ संचलन किया. पथ संचलन में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर व सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर मंे प्रशिक्षण ले रहे 40 वर्ष से अधिक उम्र के स्वयंसेवकों ने भाग लिया. पथ संचलन ललित नारायण स्टेडियम से प्रारंभ होकर न्यू बाइपास रोड, पावरगंज चौक, अमलाटोली चौक, थाना चौक, गुदरी बाजार होते हुए अग्रसेन भवन तक गया.

इसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 262 स्वयंसेवकांे एवं अधिकारियों ने भाग लिया. पद यात्रा के पश्चात दोनों विद्यालय परिसर में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संघ के अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन एवं विद्यालय में हुए कार्यक्रम को नित्यानंद उपाध्याय ने स्वयं सेवको को संबोधित किया. इस अवसर पर प्रात: काल स्वयं सेवकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण भी किया. मौके पर अनिल कुमार मिश्र, रवि कुमार, रेन्गो बोदरा, सुरेंद्र सिंह, बालेंदु शेखर, शिवाजी, आयेंद्र, संजय, आशुतोष, महेंद्र, राजीव कांत, सच्चिदानंद, मनोज, पुष्पेंद्र, श्यामसुंदर, राजेश, अखिलेश, नीरज आदि लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola