गंगा दशहरा पर चूल्हापानी में कार्यक्रम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

दामोदर नद को प्रदूषण से बचाने के लिए कृत संकल्प हूं : सरयू राय कुडू (लोहरदगा) : दामोदर बचाओ अभियान के केंद्रीय संयोजक सह झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय गुरुवार को कुडू पहुंचे. यहां प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 28 मई को सुबह 11 बजे दिल्ली के पर्यावरण वैज्ञानिक एमसी मेहता के साथ कुडू […]
विज्ञापन
दामोदर नद को प्रदूषण से बचाने के लिए कृत संकल्प हूं : सरयू राय
कुडू (लोहरदगा) : दामोदर बचाओ अभियान के केंद्रीय संयोजक सह झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय गुरुवार को कुडू पहुंचे. यहां प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 28 मई को सुबह 11 बजे दिल्ली के पर्यावरण वैज्ञानिक एमसी मेहता के साथ कुडू पहुंचेंगे. कुडू के बाद चूल्हापानी जायेंगे.
तीन वर्ष पहले विष्णु भगवान के जिस मंदिर का आधारशिला रखी गयी थी, उस पर बात की जायेगी. साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर विचार-विमर्श किया जायेगा. देवनद के नाम से दामोदर नदी उदगम स्थल से 35 किमी तक जानी जाती है.
35 किमी के बाद बंगाल तक दामोदर नद के नाम से इसलिए इसका नाम देवनद दामोदर रखा जायेगा. देवनद दामोदर को प्रदूषण से बचाने के लिए कृत संकल्प है. गंगा दशहरा के मौके पर चूल्हापानी में 28 मई को वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




