मनमानी नहीं चलने दी जायेगी: मुखिया

भंडरा/लोहरदगा : भौरों पंचायत के भौरों नीचे टोली आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका का चयन परियोजनाकर्मियों पर गोपनीय ढंग से करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीण इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी लोहरदगा को आवेदन देकर कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा के माध्यम से सेविका का चयन करने का मांग की है. सेविका चयन […]
भंडरा/लोहरदगा : भौरों पंचायत के भौरों नीचे टोली आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी सेविका का चयन परियोजनाकर्मियों पर गोपनीय ढंग से करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीण इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी लोहरदगा को आवेदन देकर कार्रवाई करते हुए ग्राम सभा के माध्यम से सेविका का चयन करने का मांग की है.
सेविका चयन की प्रक्रिया में सूचना सार्वजनिक नहीं करने का उल्लेख किया गया है. सेविका चयन की सूचना पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों को नहीं दी गयी थी. पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी बताती हैं कि भौरों नीचे टोली की आंगनबाड़ी ोविका चयन की जानकारी परियोजना कर्मियों द्वारा किसी को नहीं दी गयी. इसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं. ग्रामीणों के विरोध का सामना पंचायत प्रतिनिधियों को करना पड़ रहा है. सेविका चयन की प्रक्रिया नहीं कर परियोजनाकर्मियों द्वारा मनमानी की जा रही है. परियोजनाकर्मियों की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. परियोजनाकर्मियों के खिलाफ ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




