विवाहिता को पिलायी कीटनाशक

लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के तिसिया गांव में शादीशुदा 24 वर्षीय महिला को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि इसलाम नगर लोहरदगा निवासी सरफराज अंसारी की पुत्री का विवाह दोवर्ष पूर्व तिसिया निवासी अहमद रजा के साथ हुई थी. जिसका एक वर्षीय एक बेटा है. शहीना प्रवीण […]
लोहरदगा : किस्को प्रखंड क्षेत्र के तिसिया गांव में शादीशुदा 24 वर्षीय महिला को जबरदस्ती कीटनाशक पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि इसलाम नगर लोहरदगा निवासी सरफराज अंसारी की पुत्री का विवाह दोवर्ष पूर्व तिसिया निवासी अहमद रजा के साथ हुई थी. जिसका एक वर्षीय एक बेटा है.
शहीना प्रवीण को उसके मामा ससुर शाहीद अंसारी तथा इस्तेयाक अंसारी, मामी सास इसरत खातून, फिरोज बेगम, असरूल खातून द्वारा दिन के 12 बजे जबरदस्ती कीटनाशक पिलाया. महिला को दो ढक्कन कीट नाशक पिला दिया गया. इसके बाद महिला किसी प्रकार अपने घर से बाहर निकल कर जहर पिलाने की बात पड़ोसियों को बतायी. पड़ोसी उसे तत्काल किस्को अस्पताल पहुंचाए.
घटना की जानकारी मिलने के बाद शाहिना के पिता तिसिया गांव पहुंचे तथा मामले की जानकारी लेने के बाद किस्को अस्पताल से तत्काल सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर शाहिना को खतरे से बाहर बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




