रैली निकाली गयी

लोहरदगा : मंगलवार को सदर प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही प्रखंड कार्यालय से रैली निकाली गयी. जो कचहरी मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के मौके पर प्रखंड परिसर […]
लोहरदगा : मंगलवार को सदर प्रखंड परिसर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी गयी. साथ ही प्रखंड कार्यालय से रैली निकाली गयी. जो कचहरी मैदान में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के मौके पर प्रखंड परिसर में स्टॉल भी लगाया गया. कार्यक्रम में छह बच्चों का मुंह जूठी कराया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन एवं हेल्दी बेबी शो का आयोजन कराया गया. मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच पोषण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की बात कही गयी. मौके पर सीडीपीओ नयाब जेबा, राजश्री, रेखा कुमारी सहित आंगनबाडी सेविकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




