जले ट्रांसफारमर को बदलने की मांग

Published at :28 Aug 2013 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
जले ट्रांसफारमर को बदलने की मांग

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत झारखंड सरकार के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात कर लोहरदगा में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति कैसे हो इस संबंध में विचार–विमर्श किया. श्री भगत ने मंत्री को बताया की जिले में काफी संख्या में ट्रांसफारमर जला हुआ है. जिससे जनता को काफी […]

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत झारखंड सरकार के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात कर लोहरदगा में निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति कैसे हो इस संबंध में विचारविमर्श किया.

श्री भगत ने मंत्री को बताया की जिले में काफी संख्या में ट्रांसफारमर जला हुआ है. जिससे जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पडड़ रहा है. इसकी सूची सौंपते हुए जल्द से जल्द उन्हें बदलने की मांग की. बताया कि जिले में 100 केवीए के ट्रांसफारमर की आवश्यकता किस्को, आदिवासी हॉस्टल लोहरदगा, भंडरा, करचाटोली लोहरदगा, थाना टोली लोहरदगा, हरमू रोड लोहरदगा में है.

उन्होंने कहा कि 25केवीए के ट्रांसफारमर की आवश्यकता परहेपाट गुड़गुड़िया किस्को, नाथपुर किस्को, फुलसुरी कुडू, चटकपुर कुडू, गाराडीह उरांव टोली कैरो, एड़ादोन कैरो, कैरो बस्ती कैरो, जमगांई भंडरा, जोरी लोहरदगा, तिगरा लोहरदगा, ईंटा लोहरदगा, भक्सो पोखराटोली लोहरदगा, निरहू किस्को, मेरले जलका टोली किस्को, बड़की चांपी गोपीटोला कुडू, पंडरा पोखराटोली कुडू, बंड़की चांपी बड़काटोली कुडू, सढ़ावे कैरो, कैरो मस्जिद टोला कैरो, जामुन टोली कैरो, भुजनिया लोहरदगा, बेजवाली लोहरदगा, ऐने पतराटोली लोहरदगा, खखपरता लोहरदगा में है. मंत्री ने श्री भगत को इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola