युगद्रष्टा थे राजीव गांधी : जिलाध्यक्ष

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिलाध्यक्ष साबीर खान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा–सुमन अर्पित किया. इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष साबीर खान ने कहा कि […]
लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में जिलाध्यक्ष साबीर खान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा–सुमन अर्पित किया.
इसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष साबीर खान ने कहा कि राजीव गांधी युगद्रष्टा थे. उन्होंने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया. सूचना एवं संचार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया. शकील अहमद ने कहा कि उन्होंने देश में पंचायती राज कानून को सशक्त बनाया.
18 वर्ष आयु के युवाओं को मताधिकार का कानूनी अधिकार दिलाया. नेसार अहमद ने कहा कि राजीव गांधी देश के युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणास्नेत हैं. युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में देश विकास के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया. श्री गांधी विश्व शांति एवं पड़ोसी देशों के साथ सहयोगात्मक संबंध कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
मौके पर दीपक महतो, शमशुल हक, एनामुल अंसारी, दिनेश गुप्ता, आलोक साहू, मंजूर अंसारी, सुशीला देवी, अमृता भगत, नौशाद आलम, मदन प्रसाद, इसराफील अंसारी, कुणाल, रहमत अंसारी, मुमताज आलम, परवेज, प्रदीप विश्वकर्मा, सोनू कुरैशी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




