जेइ की उपस्थिति में निर्माण सुनिश्चित करें

लोहरदगा : नगर पर्षद द्वारा निर्माण कराये जा रहे पीसीसी पथ में अनियमितता की शिकायत मिलने पर रविवार को उपायुक्त सुंधाशु भूषण बरवार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी श्री बरवार ने कार्यपालक पदाधिकारी नवन किशोर सिंह को निर्देश दिया कि जूनियर इंजीनियर की उपस्थिति में ही निर्माण कार्य सुनिश्चित करें तथा […]
लोहरदगा : नगर पर्षद द्वारा निर्माण कराये जा रहे पीसीसी पथ में अनियमितता की शिकायत मिलने पर रविवार को उपायुक्त सुंधाशु भूषण बरवार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीसी श्री बरवार ने कार्यपालक पदाधिकारी नवन किशोर सिंह को निर्देश दिया कि जूनियर इंजीनियर की उपस्थिति में ही निर्माण कार्य सुनिश्चित करें तथा कार्य को गुणवत्ता पूर्ण करायें. पानी का समुचित पटवन करायें.
कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. संवेदक को निर्देश देते हुए उपायुक्त श्री बरवार ने कहा कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए. यदि विभाग से जुड़े किसी भी व्यक्ति द्वारा कमीशन की मांग की जाती है तो इसकी सूचना अविलंब मुङो दें. निर्माण कार्य में कमीशन किसी को नहीं दें. उन्होंने संवेदकों को नैतिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




