क्षेत्र का सर्वागीण विकास करेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2015 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

सेन्हा/लोहरदगा : ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के तोड़ार पंचायत अंतर्गत बरही, सिठियो तथा तोड़ार में ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए. मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार है. दोनों सरकारें मिल कर राज्य का सर्वागीण विकास करेंगे. […]
विज्ञापन
सेन्हा/लोहरदगा : ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के तोड़ार पंचायत अंतर्गत बरही, सिठियो तथा तोड़ार में ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए.
मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार है. दोनों सरकारें मिल कर राज्य का सर्वागीण विकास करेंगे.
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य कृषि प्रधान क्षेत्र है. किसानों की मूलभूत समस्या सिंचाई है. उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है. इसी से किसान खुशहाल हो सकते हैं. उन्होंने बिजली, स्वच्छ पेयजल, सड़क, शिक्षा जैसी समस्याओं के समाधान के दिशा में तत्काल पहल करने की बात कही.
ग्रामीणों ने समस्याएं गिनायीं
मंत्री सबसे पहले बरही गांव पहुंचे, जहां उपप्रमुख ने उनका स्वागत माला पहना कर किया. बरही में ग्रामीणों ने मंत्री से मनरेगा के तहत पिछड़े व सामान्य जाति को सिंचाई कूप देने, पंचायत चुनाव में आरक्षण समाप्त करने, दोमुहा नदी तक बिजली पहुंचाने, डोल चबूतरा में शेड का निर्माण करने, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, पीसीसी पथ का निर्माण करने, चेकडैम मे गार्डवाल निर्माण कराने सहित इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन आदि की मांग की. मौके पर ही मंत्री ने दुर्गापूजा से पहले डोल चबूतरा पर सांसद कोष से शेड निर्माण का आश्वासन दिया. साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान पर सार्थक पहल करने की बात कही. सिठियो पहुंचने पर मंत्री सुदर्शन भगत का स्वागत भी परंपरागत तरीके से किया गया.
ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष लघु सिंचाई योजना फिर से चालू कराने, ग्रामीण सड़कों को पीसीसी कराने, बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने, खराब पड़े चापानल को चालू कराने, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिठियो की चहारदीवारी का निर्माण तथा शिक्षकों की बहाली, कम वर्षा के कारण नुकसान हुए कृषकों को अनुदान राशि दिलाने सहित अन्य मांगे रखी. तोड़ार में मंत्री का स्वागत जगेश्वर साहू ने माला पहना कर किया. तोड़ार में ग्रामीणों ने मंत्री से बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने, महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, बरही में निर्माणाधीन पेयजलापूर्ति को सुदृढ़ कराने, सिंचाई व्यवस्था कराने तथा डीप बोरिंग कराने की मांग रखी.
उपस्थित लोग
मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, नगर पर्षद अध्यक्ष पावन एक्का, ब्रजबिहारी प्रसाद, उमेश कांस्यकार, त्रिवेणी दास, विनोद राय, राजकिशोर महतो, हर्षनाथ महतो, राजकुमार वर्मा, कलावती देवी, रामलखन प्रसाद, महावीर प्रसाद, नीरज कुमार नलिन, नवीन कुमार टिंकु, गणोश लाल, फुलदेव उरांव, बहुरा उरांव, सुरेश महतो, मनीरत्न भगत, जगेश्वर साहू, मंजू कुमारी, राजू साहू, रामकिशोर शुक्ला, बालेश्वर साहू, फुलकुमारी, श्याम साहू, जतन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




