लोहरदगा प्रीमियर लीग के पहले दिन दो मैच खेले गये

Published by :Akarsh Aniket
Published at :20 Apr 2026 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा प्रीमियर लीग के पहले दिन दो मैच खेले गये

लोहरदगा प्रीमियर लीग के पहले दिन दो मैच खेले गये

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित लोहरदगा प्रीमियर लीग के अंतर्गत लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में दो मैच खेले गये. पहले मैच में लोहरदगा रॉयल ने लोहरदगा नाइट राइडर्स को सात विकेट से तथा दूसरे मैच में लोहरदगा लीजेंड्स ने लोहरदगा लायंस को 29 रनों से पराजित कर दिया.पहले मैच में टॉस जीतकर लोहरदगा राॅयल्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. लोहरदगा नाइट राइडर्स निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से पवन ने 19 तथा अभिषेक ने भी 19 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए जितेंद्र कुमार बरइ ने तीन तथा आयुष कुमार,आदित्य राज ने दो- दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए रॉयल्स की टीम 14.02 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच को जीत लिया. टीम की ओर से अमित कुमार ने 57 तथा अभिषेक जायसवाल ने 31 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए अभिषेक अभिमन्यु तथा गौतम ने एक-एक विकेट लिया. दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा लीजेंड्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये. टीम की ओर से कृष्ण शाही मुंडा ने 27, दीपक कुमार 24 तथा सन्नी ने नाबाद 23 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए शिवा उरांव ने तथा देवदीप ने दो-दो विकेट लिया .जवाबी पारी खेलते हुए लोहरदगा लायंस की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना पायी. टीम की ओर से सौरभ कुमार ने 50 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी करते हुए लकी अमन और नितिन बाखला ने दो-दो विकेट लिया. इस तरह लोहरदगा लीजेंड्स ने 29 रन से मैच को जीत लिया. इसके पहले मैच का विधिवत उद्घाटन वेदांत शंकर आइपीएस तथा नगर परिषद के अध्यक्ष अनिल उरांव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola