छापामारी में कोयला लदा वाहन जब्त

बालूमाथ : बालूमाथ थाना पुलिस मासियातु एवं कुरियांउ के बीच छापामारी कर कोयला लदे बिना नंबर के पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आयी. थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर ज्यों ही पुलिस कुरियांउ के समीप पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे अवैध कोयला लदे पिकअप वैन ने […]
बालूमाथ : बालूमाथ थाना पुलिस मासियातु एवं कुरियांउ के बीच छापामारी कर कोयला लदे बिना नंबर के पिकअप वैन को जब्त कर थाना ले आयी.
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर ज्यों ही पुलिस कुरियांउ के समीप पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे अवैध कोयला लदे पिकअप वैन ने भागने का प्रयास किया. पुलिस ने खदेड़ कर चालक सुनील सिंह समेत वैन को कब्जे में किया. पुलिस के अनुसार पिकअप वैन में लगभग तीन टन कोयला लदा है. उक्त वाहन तिलक्ष्याटांड़ (चंदवा) के भोला साव का बताया जाता है. छापामारी दल में थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआइ विनय कुमार समेत जिला बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




