शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

भ्ंाडरा/लोहरदगा. शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कड़ाके की ठंड लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर रहा है. ठंड के कारण शाम सात बजते ही सड़कें वीरान हो जाती है. चौक-चौराहों पर सन्नाटा हो जाता है. गरम कपड़ों की मांग बढ़ गयी है. शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से पक्षी सहित छोटे-छोटे […]
भ्ंाडरा/लोहरदगा. शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कड़ाके की ठंड लोगों को घरों में दुबकने को विवश कर रहा है. ठंड के कारण शाम सात बजते ही सड़कें वीरान हो जाती है. चौक-चौराहों पर सन्नाटा हो जाता है. गरम कपड़ों की मांग बढ़ गयी है. शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से पक्षी सहित छोटे-छोटे जानवर मर रहे हैं. ठंड के प्रभाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं. अंचल कार्यालय द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण के बाद भी कई जरूरतमंद व्यक्ति कंबल मिलने की आशा देख रहे हैं. अंचल कार्यालय द्वारा प्रखंड के भंडरा, चट्टी, नगजुआ स्टेशन में अलाव की व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




